Jharkhand Crime News: पलामू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, किशोरी की हालत गंभीर

Jharkhand Crime News : पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया है. इस घटना के बाद नाबालिग की हालत गंभीर है.

Jharkhand Crime News : पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. किशोरी की हालत गंभीर है और उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

खेत से जबरन ले जाकर दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से जबरन कुछ दूरी पर ले जाकर एक 11 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है. यह घटना सोमवार देर शाम की बताई जाती है. इस बारे में पीड़िता की मां ने बताया की वह घर में पढ़ाई कर रही थी, पढ़ाई के बाद वह अपने पुराने घर के पास धनियां की पती लेने के लिए खेत में गई थी. इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसे खेत से जबरन कुछ दूरी पर ले जाकर दुष्कर्म किया और धमकी दी अगर घर पर किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा. घर लौटने पर वह काफी डरी सहमी हुई थी. देर रात जब उसको दर्द होने लगा तो उसने बताया की रवि कुमार ने गलत काम किया है.

रात भर दर्द से तड़पती रही पीड़िता

किशोरी रात भर दर्द से तड़पती रही. आज मंगलवार सुबह परिजनों ने उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जब पीड़िता की स्थिति में सुधार नहीं आया तो उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया.

घटना को लेकर क्या कहा पुलिस ने

घटना की सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर पीड़ित किशोरी का फर्द बयान( लिखित बयान) दर्ज किया. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया की पीड़िता का फर्द ब्यान के आधार पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है.

Also Read: Jharkhand Naxal News: रांची के बुढ़मू में TSPC ने लोगों से की मारपीट, बंद कराया बाजार, इलाके में दहशत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >