Jharkhand News : पलामू में डॉक्टर से मारपीट, बाधित हुई चिकित्सा सेवा, जानें क्या है पूरा मामला

परिजनों का आरोप था कि इलाज में लापरवाही बरते जाने के कारण निष्ठा की मौत हुई. इधर, घटना से आक्रोशित अस्पताल के अन्य डॉक्टरों और कर्मचारियों ने छह घंटे (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक) के लिए ओपीडी सेवा बंद कर दी. ये लोग घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

Jharkhand News, Palamu News मेदिनीनगर : मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार की सुबह सात बजे ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर रामाशंकर की मृत किशोरी निष्ठा कुमारी के परिजनों ने पिटाई कर दी. निष्ठा के द्वारा फांसी लगाये जाने के बाद परिजन और मुहल्लेवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे. निष्ठा हमीदगंज मुहल्ला निवासी राजन चंद्रवंशी की पुत्री है.

लापरवाही का आरोप लगाया :

परिजनों का आरोप था कि इलाज ���ें लापरवाही बरते जाने के कारण निष्ठा की मौत हुई. इधर, घटना से आक्रोशित अस्पताल के अन्य डॉक्टरों और कर्मचारियों ने छह घंटे (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक) के लिए ओपीडी सेवा बंद कर दी. ये लोग घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल लाये जाने से पूर्व ही किशोरी की मौत हो चुकी थी. डॉक्टर के साथ बेवजह मारपीट की गयी है. उधर, मारपीट करनेवाला पक्ष के लोग भी अस्पताल में ही जुटे थे, जिससे हंगामा बढ़ता जा रहा था. दोपहर में एक बजे से तीन बजे तक इमारजेंसी सेवा भी प्रभावित रही. सूचना मिलने पर सिविल सर्जन और पुिलस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और लोगों को शांत कराया.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >