Video Viral होने के बाद मोहम्मदगंज के राजस्व निरीक्षक को डीसी ने किया सस्पेंड, भ्रष्ट अंचल कर्मचारियों में हड़कंप

Jharkhand Corruption News: पलामू जिले के मोहम्मदगंज में जमीन का म्यूटेशन करने के बदले रिश्वत लेते सीआई का वीडियो वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है. विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है.

Jharkhand Corruption News| मोहम्मदगंज (पलामू), कुंदन कुमार : पलामू जिले के मोहम्मदगंज अंचल के राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को पलामू के उपायुक्त शशिरंजन ने निलंबित कर दिया है. राजस्व निरीक्षक पर जमीन का म्यूटेशन करने के मामले में रिश्वत लेने का आरोप है. स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी. मुख्यमंत्री ने पलामू के डीसी शशिरंजन को मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा था. पलामू डीसी ने हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गौरांग महतो से मामले की जांच करने को कहा. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पलामू डीसी ने राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. डीसी ने मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी दे दी है.

रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक का वीडियो हुआ था वायरल

पलामु के उपायुक्त ने ‘एक्स’ पर इस आशय की जानकारी साझा की है. गुरुवार (30 जनवरी 2025) को सोशल मीडिया पर इससे संबंधित वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में मुकेश कुमार को जमीन का म्यूटेशन करने के बदले में एक महिला से 12 हजार रुपए लेते हुए देखा गया. महिला समेत अन्य 7 लोगों से कुल 52 हजार रुपये की रिश्वत राजस्व निरीक्षक ने ली थी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला रुपए देने के बाद राजस्व निरीक्षक से आग्रह कर रही है कि कुछ पैसे छोड़ दे, लेकिन मुकेश कुमार पूरा पैसे लेने के लिए अड़ा रहा.

इसी Viral Video की वजह से सस्पेंड हुआ मोहम्मदगंज का राजस्व निरीक्षक.

वायरल वीडियो में पैसे गिनते दिखा मुकेश कुमार

वायरल वीडियो में पैसे की गिनते करते हुए राजस्व निरीक्षक को देखा जा सकता है. कथित तौर पर यह वीडियो मुकेश कुमार के कार्यालय का है, जिसे 29 जनवरी 2025 को बनाया गया था. अंचल कार्यालय में म्यूटेशन के नाम पर उगाही का वीडियो वायरल होने के बाद मुकेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुक्रवार से शुरू हो गई है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुकेश कुमार पर कार्रवाई से अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप

मुकेश कुमार पर हुई इस कार्रवाई से अवैध उगाही के लिए चर्चित मोहम्मदगंज अंचल कार्यालय के उन कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है, जिन्होंने आवेदक से पैसे ले रखे हैं. कहा जाता है कि भूमि संबंधित मामलों का निष्पादन बगैर चढ़ावा के इस कार्यालय में नहीं होता. ग्रामीणों ने कहा है कि कई रैयतों की भूमि पर आज भी अवैध कब्जे का मामला अंचल कार्यालय में लंबित है. इसके निष्पादन के लिए कई सालों से रैयत अंचल कार्यालय की दौड़ लगा रहे हैं. इस तरह के मामलों को न्यायालय का मामला बताकर उन्हें परेशान किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

31 जनवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

एक अकाउंट और 94-95 लोगों के नाम से आवेदन, ऐसे हो रहा मंईयां सम्मान के लिए फर्जीवाड़ा

चतरा से कोडरमा जा रही बस बरही में दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 7 घायल

पीएम मोदी झारखंड के 4 लाख लोगों को देंगे प्रधानमंत्री आवास योजना की सौगात, मिलेंगे इतने रुपए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >