नौडीहा बाजार में दो ज्वेलरी दुकान से 25 लाख का जेवर व 51 हजार नगद की चोरी

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक बड़ी चोरी की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया.

विरोध में बंद रहे सभी प्रतिष्ठान, आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया डुमरिया -छतरपुर मुख्य मार्ग तीन घंटा जाम रखा फोटो 27 डालपीएच 26, 27 नौडीहा बाजार. पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक बड़ी चोरी की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया. महावीर मंदिर के समीप स्थित शुभम ज्वेलरी और न्यू इंद्रावती ज्वेलरी एवं बर्तन घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 25 लाख रुपये के जेवर और 51 हजार रुपये नकद चोरी कर लिये. घटना के विरोध में मंगलवार को बाजार बंद रहा और आक्रोशित व्यवसायियों व ग्रामीणों ने डुमरिया-छतरपुर मुख्य मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार, रात लगभग 1:50 बजे पड़ोसी अमूल गुप्ता ने दुकान के पास आवाज सुनी. बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति खड़ा था, जिसने खुद को पुलिस बताया. थोड़ी देर बाद दुकान से एक अन्य व्यक्ति बाहर निकला और भागने लगा. शोर मचाने पर चोर ठाकुरबारी गली से फरार हो गये. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सुबह दुकानदारों ने देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था और दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था. शुभम ज्वेलरी के मालिक शुभम कुमार सोनी ने बताया कि दुकान से करीब चार किलो चांदी, 80 ग्राम सोना और 36 हजार रुपये नकद चोरी हो गये, जिसकी कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये है. वहीं न्यू इंद्रावती ज्वेलरी के मालिक संजय कुमार सोनी ने बताया कि उनकी दुकान से तीन किलो चांदी, 80 ग्राम सोना और 15 हजार रुपये नकद सहित लगभग 10 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया. इस घटना से पूरे बाजार क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस गश्ती व्यवस्था कमजोर होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाये. पुलिस इंस्पेक्टर द्वारिका राम और थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटाया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित दुकानदारों ने आवेदन दिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है. चोरों की तलाश के लिए फिंगरप्रिंट टीम और खोजी कुत्तों को बुलाया गया है. पुलिस छापामारी कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >