गाड़ीखास गांव में आठ लाख के जेवर और नकद की चोरी

गाड़ीखास गांव में आठ लाख के जेवर और नकद की चोरी

प्रतिनिधि, पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ीखास गांव में रविवार रात बीरबल महतो के घर अज्ञात चोरों ने 20 हजार रुपये नकद सहित करीब आठ लाख रुपये के जेवर और सामान की चोरी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी बीरबल महतो ने सोमवार को पंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि अहले सुबह करीब तीन बजे बाथरूम जाने के लिए उठे, तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है. उनकी पत्नी जिस कमरे में सोयी थी, उसका दरवाजा बाहर से सिटकनी लगाकर बंद किया गया था. कमरे में जाने पर सामान बिखरा पड़ा मिला. तीन सूटकेस और दो बक्सा गायब थे. दीवान का बक्सा भी खुला हुआ था. घर के पास दीवार में छेद बना हुआ था. चोरों ने एक सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी का कटोरा, चांदी का हाथ का छिला, दो जोड़ी सोने का कंगन, बिछिया, चांदी का ढोलना-चौकी, नाक का तीन सोने का पीन और चांदी का चार जोड़ा बेरा सहित करीब आठ लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. बीरबल महतो ने बताया कि उनके दो बेटे बाहर रहकर रेलवे में नौकरी करते हैं. घर में उनकी पत्नी रहती हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि बक्सा कोयल नदी के समीप फेंका हुआ है. सूचना मिलने के बाद पंडवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि चोरी की घटना हुई है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >