तीन दिन नहीं चलेगी इंटरसिटी व वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

15, 21 व 22 दिसंबर को वाराणसी से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं चलेगी. 16, 20 व 21 दिसंबर को रांची से वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी स्थगित की गयी है.

मेदिनीनगर. रांची रेल मंडल के सिरम टोली चौक पर रेल परिचालन से संबंधित लंबित कार्य को पूरा करने के लिए वाराणसी से गढ़वा रोड जंक्शन, मेदिनीनगर होकर चलनेवाली अप डाउन इंटरसिटी व वंदे भारत ट्रेन नहीं चलेगी. अधिसूचना के अनुसार 15, 21 व 22 दिसंबर को वाराणसी से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं चलेगी. 16, 20 व 21 दिसंबर को रांची से वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी स्थगित की गयी है. इस रेलखंड में चलने वाली विशाखापट्टनम एक्सप्रेस अप में 22 व डाउन में 23 दिसबंर को नहीं चलेगी. इस रेल खंड में चलने वाली एकमात्र वंदे भारत एक्सप्रेस जो रांची से खुलकर वाराणसी तक जाती है. 16, 20 व 22 दिसंबर को इसका परिचालन नहीं होगा. इसकी जानकारी धनबाद डिविजन के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद अमरेश कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >