प्रतिनिधि : मेदिनीनगर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू के युवाओं व विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. झारखंड में रोजगार का अवसर समाप्त हो रहा है. इससे नवजवानों में आक्रोश है. शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. मुख्यमंत्री श्री सोरेन पलामू की भाषा, मगही व भोजपुरी को नजर अंदाज कर रहे है जो उचित नही है.इन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सीएम जिस भाषा को पलामू का क्षेत्रीय भाषा के रूप में दर्जा देने की बात कह रहे है उसकी पढ़ाई यहां नही होती. ऐसी स्थिति में युवाओं का भविष्य अधर में लटक जायेगा. इस मामले को लेकर पलामूवासियों में आक्रोश है. भाषा विवाद को लेकर मुखर आंदोलन किया जायेगा.
मगही व भोजपुरी को नजर अंदाज करना उचित नहीं : अमित
मगही व भोजपुरी को नजर अंदाज करना उचित नहीं : अमित

मगही व भोजपुरी को नजर अंदाज करना उचित नहीं : अमित