हुसैनाबाद (पलामू): पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल मुख्यालय के बाजार क्षेत्र में हरितालिका तीज पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. शनिवार को बाजारों में काफी रौनक रही. महिलाएं तीज व्रत की तैयारियों में जुटी रहीं. कपड़ा, श्रृंगार, आभूषण समेत विभिन्न दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ती रही. वहीं पूजा सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारी तेज हो गयी है. मिट्टी से बने शिव-पार्वती, पूजन थाली और अन्य पूजा सामग्री की बिक्री बढ़ गयी है.
सोमवार को रखेंगी तीज का व्रत
हरितालिका तीज को लेकर महिलाओं ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सोमवार को सुहागिन महिलाएं व्रत रखेंगी. पर्व को लेकर बाजारों में सोलह श्रृंगार से जुड़ी सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है.
ये भी पढ़ें- चोरी की दो बाइक बरामद, एक के मालिक ने वर्ष 2019 में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
जेपी चौक से गांधी चौक तक गुलजार रहा बाजार
हुसैनाबाद के जय प्रकाश चौक से मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक तक खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी रही. बाजार में सोलह श्रृंगार की सामग्री, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, साड़ियां, आभूषण और पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली. तीज पर्व को लेकर पूरा बाजार उत्सवी माहौल में नजर आया.
बाजार में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क
तीज पर्व को लेकर बाजार में बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार दल-बल के साथ बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आये. पुलिस द्वारा बाजार की गतिविधियों पर नजर रखी
ये भी पढ़ें- SIR में चुनाव आयोग सख्त, शिक्षकों की नहीं चलेगी मनमानी
