आग से चार मजदूरों का घर खाक

खाने-पीने का सामान, बर्तन नकद समेत छह लाख से अधिक का सामान नष्ट

सतबरवा. सतबरवा व लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के सीमावर्ती रांकीकला पंचायत के मोहनटांड़ टोला में चार मजदूरों का घर आग से जलकर खाक हो गया. घटना गुरुवार की रात्रि की बतायी जाती है. भुक्तभोगी बुधन उरांव, सरजू उरांव, राजेश उरांव तथा नगुन उरांव ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे आग की लपटें देखी गयी. जिसके बाद ग्रामीणों ने हल्ला मचाया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक अधिकतर सामान जल कर नष्ट हो गये. इनमें खाने-पीने का सामान, नकद, पलंग, बैंक पासबुक, बर्तन, कपड़ा आदि शामिल है. इस घटना में करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है. भुक्तभोगियों में तीन लोग बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. अगलगी की घटना के बाद इनके परिवार के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. वहीं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से जले हुए मकान का जायजा लेकर मुआवजा देने की मांग की है. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >