यार्ड मोडिफिकेशन के कारण आठ ट्रेनें रद्द, एक डायवर्ट और एक री-शेड्यूल

रेलवे के यार्ड मॉडिफिकेशन कार्य के चलते आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। अपनी यात्रा से पहले रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की पूरी सूची यहाँ देखें।

मेदिनीनगर, पलामू: रेलवे द्वारा बोंडामुंडा केबिन के पास यार्ड मोडिफिकेशन व कमिश्निंग का कार्य किया जाना है. इसके कारण आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. जबकि एक ट्रेन को डायवर्ट व एक ट्रेन को री-शेड्यूल किया गया है.

रेलवे के अनुसार संबलपुर से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन छह व आठ अक्टूबर को, जम्मूतवी से संबलपुर जाने वाली ट्रेन नौ व 11 अक्टूबर को, राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन 10 अक्टूबर को, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन 11 अक्टूबर को, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस नौ अक्टूबर को, बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को, गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को व संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

जबकि न्यू दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन के रूट को डायवर्ट किया गया है. वहीं, धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन को री-शेड्यूल किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >