शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार उदासीन : एसोसिएशन

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार उदासीन : एसोसिएशन

मेदिनीनगर. जीएलए कालेज में गुरुवार को झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की बैठक हुई. इसमें नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई के शिक्षकों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के संयोजक डा कंजीव लोचन मौजूद थे. इसकी अध्यक्षता कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ आरके झा की. संचालन डॉ राजेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ ऋचा सिंह ने किया. बैठक में कॉलेज के शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श क��या गया. बैठक में शामिल शिक्षकों ने बताया कि वे लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. उनकी परेशानी को दूर करने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है. इस मामले में एसोसिएशन को आवश्यक कदम उठाना चाहिए. मुख्य अतिथि एसोसिएशन के संयोजक डॉ कंजीव लोचन ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों को एकजुट होने की आवश्यकता है. संघ शिक्षकों के मामले को लेकर पूरी संजीदगी के साथ काम कर रहा है. सरकार के द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के दिशा में कारगर कदम नहीं उठाये जाने से शिक्षकों में नाराजगी है. राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डा ऋचा सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मांग जायज है. सरकार को चाहिए कि उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर उसे पूरा करें. बैठक में शिक्षकोंं के पीएफ फंड को रेशनलाइज करना, पीएचडी इंक्रीमेंट को लागू करने,मेडिकल बीमा का लाभ देने, वर्ष 2018 के बाद नियुक्त शिक्षकों को प्रोन्नति देने,सीएल व इएल को लेकर राजभवन तक बातों को पहुंचाने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि गरमी व पूजा की छुट्टी में वृद्धि किया जाये या शिक्षकों को ननवोकेशनल का सुविधा दी जाये. बैठक में एसोसिएशन की सदस्यता विस्तार पर चर्चा किया गया. तय किया गया कि अंगीभूत कालेजों में शिक्षकों को जिम्मेवारी दी जाय. जीएलए कालेज से डा राजेंद्र सिंह,वाइएसएन महिला कालेज से डा संगीता कुजुर, एसएसजेएसएन कालेज गढवा से डा मिथिलेश ने सदस्यता विस्तार कार्य में सहयोग करने की सहमति दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >