पलामू के 105 गांवों के लिए खुशखबरी, नहर में छोड़ा गया मलय डैम का पानी

Good News for Palamu: पलामू जिले के 105 गांव के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. मलय डैम से नहर में पानी छोड़ा गया है. इसका लाभ किसानों को मिलेगा. मलय डैम का पानी जब छोड़ा जाता है, तो 105 गांव के किसानों के खेतों तक पहुंचता है, जिससे खेती करना आसान हो जाात है. इस डैम ने कई राजनेताओं की चुनावी नैया पार लगायी है. जानें क्या है इस डैम का महत्व.

Good News|Malay Dam Palamu| सतबरवा (पलामू), रमेश रंजन : पलामू जिले के मुरमा कठौतिया मलय डैम का फाटक रविवार को खोल दिया गया. इससे सतबरवा, मेदिनीनगर ग्रामीण पूर्वी क्षेत्र और लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पटवन का पानी उपलब्ध हो सकेगा. मलय डैम के कनीय अभियंता हृदय कुमार ने बताया कि किसानों की आवश्यकता को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है. डैम खुलने की खबर सुनते ही किसान सक्रिय हो गये.

लगातार बारिश से भरा है Malay Dam Palamu

कई किसानों ने बताया कि इस वर्ष लगातार बारिश हो रही है, जिससे डैम पानी से भरा हुआ है. पानी उपलब्ध होने से किसानों को पटवन के लिए काफी राहत मिलेगी. मलय डैम किसानों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है. इससे सतबरवा के 27 गांव, सदर प्रखंड मेदिनीनगर के 42 गांव तथा लेस्लीगंज के 36 गांव के किसानों के 19,200 एकड़ जमीन सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया है.

9 शाखा नहर का भी कराया गया है निर्माण

इसके लिए 9 शाखा नहर का भी निर्माण कराया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को खेतों में पटवन का पानी पहुंचा जा सके. पटवन के पानी को लेकर किसानों की परेशानी को देखते हुए वर्ष 2018 में 176 करोड़ की लागत से 43 किलोमीटर नहर को पक्कीकरण कराया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व मंत्री पूरन चंद के प्रयास से हुआ है निर्माण

एकीकृत बिहार के कर्पूरी ठाकुर सरकार में मंत्री रहे डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन चंद (अब स्वर्गीय) के दूरदर्शी सोच तथा प्रयास के कारण वर्ष 1972 में मलय जलाशय परियोजना की शुरुआत हो सकती थी. इसके कारण किसानों के खेतों में हरियाली तथा घरों में खुशहाली आ रही है. यह डैम किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है.

नहरों में पहुंचा मलय डैम से छोड़ा गया पानी. फोटो : प्रभात खबर

राजनीतिक मुद्दा बना रहता है मलय डैम

समय-समय पर डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाने के लिए डैम का सुंदरीकरण, नहर का विस्तारीकरण तथा अन्य मुद्दों को लेकर राजनेता काफी प्रयास करते हैं. इसका लाभ भी उन्हें मिलता है.

इसे भी पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक जांच एवं परीक्षा 21 से, अपना शेड्यूल यहां चेक करें

Jharkhand Flood: साहिबगंज में मंडराया बाढ़ का खतरा, हर घंटे 1 सेमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने 23-24 जुलाई के लिए जारी किया Red Alert

भारी बारिश के बाद क्या करें झारखंड के किसान, कृषि विभाग ने तैयार किया वैकल्पिक प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >