मेदिनीनगर. जायंट्स ग्रुप ऑफ़ डालटनगंज व होटल निर्वाणा के संयुक्त प्रयास से राहगीरों को शीतल पेय पिलाया गया. रविवार को जायंटस ग्रुप के संस्थापक सदस्य और पूर्व अध्यक्ष मनजीत प्रकाश आनन्द की स्मृति में स्टॉल लगाकर शीतल पेय वितरण किया गया. भीषण गर्मी से परेशान राहगीरो ने शीतल पेय का सेवन कर आनंद उठाया. संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जून माह में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसी स्थिति में संस्था के द्वारा जून माह के प्रत्येक रविवार को शीतल पेय वितरण किया जा रहा है. जून माह के दूसरे रविवार को होटल निर्वाणा के पास लगे स्टाल पर काफी संख्या में लोगों ने शीतल पेय का आनन्द उठाया. उन्होंने बताया कि पेड़ों की रक्षा करना, पानी बचाना व प्यासे को पानी पिलाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. अपने इस कर्तव्य का पालन सभी व्यक्ति को अनिवार्य रूप से करना चाहिए. इसे सफल बनाने में अमित आनंद, आरती आनंद, तृप्ता आनंद, प्रियंका साहू आनंद,ज्योति भाटिया,आकांक्षा जायसवाल, वरुण जायसवाल, अभय कुमार,सतीश जोरीहार, विजय कुमार, अनिल सिंह,जावेद, दिलीप सिंह सहित कई सदस्य सक्रिय थे.
जायंटस ग्रुप ने राहगीरों के बीच बांटा शीतल पेय
जायंटस ग्रुप ने राहगीरों के बीच बांटा शीतल पेय
