आपसी प्रेम व भाईचारा से ही मजबूत होगा गंगा-जमुनी तरजीब : मंगल

जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी ने किया सम्मान समारोह

जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी ने किया सम्मान समारोह प्रतिनिधि : मेदिनीनगर रामनवमी के अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी ने छहमुहान के पास सम्मान समारोह का आयोजन किया. श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों को पगड़ी बांधकर, राम नाम का पट्टा, चुनरी व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के सदर जिशान खान ने की. संचालन कमाल खान ने किया. यह पहला अवसर है जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के पदाधिकारियों को पगड़ीपोशी करने के साथ-साथ रामनाम का पट्टा व चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित कर रहे है. इससे हिंदू -मुस्लिम एकता की जड़ें काफी मजबूत होगी. समारोह में जेनरल के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने आयोजन समिति की सराहना की. उन्होंने कहा कि जिस तरह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामनवमी की शोभायात्रा का स्वागत किया है वह झारखंड ही नही पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. प्रभु श्रीराम सिर्फ हिन्दुओं के कल्याण के लिए ही संदेश नही दिये है बल्कि विश्व के पूरे मानव जाति के कल्याण का मार्ग बताया है. उनके आदर्श व सिद्धांतों को अपनाने से ही विश्व की मानवता का कल्याण होगा. उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम व भाईचारा से ही गंगा-जमुनी तहजीब मजबूत होगा. कमेटी के सदर जिशान खान ने कहा कि हिंदू -मुस्लिम एकता की मिसाल को कायम रखने की आवश्यकता है. दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलकर आपसी सौहार्द की जड़ को सशक्त बनायेंगे. मौके पर कमेटी के शहरेयार अली, इसराइल आजाद उर्फ मिंटु, पपू अजहर, असगर हुसैन, इमामुद्दीन खान, मकबूल मंजर, नसीम खान, इरफान खान, असगर अली, अनवर अहमद, वार्ड पार्षद सैफूल्लाह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >