खाने-पीने के दौरान विवाद में दोस्त की हत्या

सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा गांव की घटना, आरोपी गिरफ्तार

सतबरवा. सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा गांव में खाने-पीने को लेकर हुए विवाद में अखिलेश भुइयां (25 वर्ष) की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि मृतक की भाभी ने गांव के ही टेपा भुइयां के पुत्र अरुण भुइयां पर अखिलेश भुइयां की हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने अरुण भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है, मृतक की भाभी प्रमिला देवी के अनुसार अरुण भुइयां व अखिलेश भुइयां में दोस्ती थी. गुरुवार की दोपहर दोनों साथ में खा-पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. इसके बाद गुस्से में आकर अरुण भुइयां ने अखिलेश भुइयां की डंडे से पिटाई शुरू कर दी. जिससे अखिलेश भुइयां की मौत हो गयी. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >