एमकेडीएवी के चार छात्र नीट यूजी की परीक्षा में सफल

एमकेडीएवी स्कूल के चार छात्रों को नीट यूजी की परीक्षा में को सफलता मिली.

मेदिनीनगर. एमकेडीएवी स्कूल के चार छात्रों को नीट यूजी की परीक्षा में को सफलता मिली. मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आलोक कुमार ने कहा कि इन परीक्षाओं में लाखों मेधावी छात्र वर्षों तक परिश्रम कर आंखों में चिकित्सक बनने का सपना लिए परीक्षा देते हैं. उनके बीच स्थान बनाना बेहद गौरव की बात है. छात्रों ने इस मिथक को तोड़ा है कि मेदिनीनगर में रहकर बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं हो सकती है. इन सभी छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश आसानी से प्राप्त हो सकेगा. ये छात्र कम खर्चे में सरकारी संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर अपनी जन सेवा की भावना को पूर्ण कर सकेंगे. स्कूल के छात्रा मुस्कान ने 551 अंक प्राप्त कर सामान्य श्रेणी में 5258 वां स्थान प्राप्त किया. शिवानी गिरी ने 554 अंक लाकर सामान्य श्रेणी में 1073 वां स्थान प्राप्त किया. अभिषेक रंजन ने 530 अंक लाकर ओबीसी वर्ग में 10961 वां व सागर कुमार ने 512 लाकर ओबीसी वर्ग में 16355 वां स्थान प्राप्त किया. सभी सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए आगामी जीवन में सफलता की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >