जिला टॉपर में कंडा उवि के चार विद्यार्थी

नीतीश कुमार शर्मा को 95.6 प्रतिशत अंक

नावा बाजार. मैट्रिक परीक्षा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कंडा के चार विद्यार्थी जिला टॉप टेन में शामिल हैं. कंडा निवासी नीतीश कुमार शर्मा 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला में तीसरे स्थान पर रहा है. वह अरुण शर्मा का पुत्र है. वहीं आठवें स्थान पर रहे रेहान राजा, कौशल कुमार, प्रिया कुमारी ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमित शंकर ने चारों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >