मैट्रिक परीक्षा देने के दौरान चार नाबालिक भागी, बरामद

मैट्रिक परीक्षा देने के दौरान चार नाबालिक भागी, बरामद

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से चार नाबालिक सोमवार को भाग गयी थी. ये सभी नाबालिग मैट्रिक की परीक्षा देने डालटनगंज गयी थी. परीक्षा देने के बाद चारों नाबालिग ट्रेन पकड़कर भाग गयी. नाबालिग के एक परिजन ने चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद चैनपुर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों नाबालिग का पता लगाया.चारों ट्रेन पकड़कर मध्य प्रदेश के कटनी चली गयी थी. चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने थाना की पुलिस टीम बनाकर नाबालिग के परिजनों के साथ कटनी भेजा है. चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटा के अंदर पुलिस ने नाबालिग का पता लगा लिया है. चारों कटनी के सीडब्ल्यूसी के पास है. नाबालिग के परिजन व चैनपुर थाना की पुलिस कटनी पहुंच गयी है. वहां से पूरी प्रक्रिया करने के बाद नाबालिग को वापस उसके घर चैनपुर लाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >