शहर के छहमुहान के समीप सीएम उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) परिसर में चार दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी. 22 मई को सुबह 11 बजे पुस्तक मेला का उदघाटन पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश करेंगे. समय इंडिया ट्रस्ट, पुस्तक मेला समिति, प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से इसका आयोजन हुआ है. पुस्तक मेला में समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, दीपा प्रकाशन, अनु प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, प्रभात प्रकाशन, राधाकृष्ण प्रकाशन, डायमंड बुक्स, संवाद प्रकाशन, पेंगुइन प्रकाशन, हिन्द युग्म, गीता प्रेस, गोवो बुक्स, उपकार प्रकाशन एवं मनोज पब्लिकेशन की पुस्तकें उपलब्ध रहेगी.समय इंडिया ट्रस्ट के चंद्रभूषण व संजय वर्मन ने बताया कि पुस्तक मेला में धार्मिक, प्रतियोगी सहित अन्य तरह की पुस्तकें उपलब्ध रहेगी. मेला में बच्चों व युवाओं के लिए चित्रकला, कविता पाठ, कहानी सुनाओ, गायन, नृत्य एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
चार दिवसीय पुस्तक मेला का उदघाटन आज, तैयारी पूरी
चार दिवसीय पुस्तक मेला का उद्घाटन आज, तैयारी पूरी
