मेदिनीनगर. पलामू पुलिस ने पांच लूट कांड में शमिल पांच अपराधियों में नीरज राम (20), अंकु कुमार सिंह (19), विशाल चंद्रवंशी (18), सूरज कुमार (18) व राजन कुमार (24) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि सभी कांडों का मुख्य आरोपी नीरज राम है. पांचों आरोपी पूर्व में अलग-अलग कांडों में रिमांड होम में साथ रहे हैं. सभी बालिग हो चुके हैं. बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोमवार शाम में मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रेलवे टनल के पास भीम चूल्हा के विपरीत पांच अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं. इसके बाद एसडीपीओ हुसैनाबाद मो याकूब के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस ने रेलवे टनल के पास भीम चूल्हा के विपरीत में घेराबंदी कर सभी अपराधियों को पकड़ लिया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा 19 फरवरी को हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक ब्लू रंग की आपाची बाइक में सवार होकर मुंह बांध कर हथियार के बल पर हैदरनगर थाना क्षेत्र बैंक रोड में सद्दाम हुसैन के सीएसपी से एक आइफोन लूट लिया था. मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र से कादल के रास्ते से जा रहे एक व्यक्ति को हथियार का भय दिखा कर बाइक भी लूट ली थी. गिरफ्तार अपराधियों ने लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में ब्लू रंग की अपाची बाइक लूटी थी. पाटन थाना क्षेत्र में सीएसपी लूट कांड को भी अंजाम दिया गया था. नावाजयपुर थाना क्षेत्र में बर्तन ज्वेलरी दुकान में भी लूटपाट की गयी थी.
अपराधियों का पूर्व में रहा है आपराधिक इतिहास
जिन पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसमें नीरज राम सदर थाना क्षेत्र के एक मामले में जेल जा चुका है. वहीं अंकु कुमार सिंह हैदरनगर थाना व हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में 2022 में कांड को अंजाम दे चुका है. विशाल चंद्रवंशी 2024 में राजमोहन पोलू हत्याकांड में जेल जा चुका है. इसके पहले चैनपुर क्षेत्र के एक कांड का भी वह आरोपी है. राजन कुमार पासवान सतबरवा थाना कांड में आरोपी है. जबकि सूरज कुमार पाटन थाना क्षेत्र के एक मामले का आरोपी है.
दो देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा व तीन गोली बरामद
पुलिस ने इन पांच अपराधियों से लूट कांड में उपयोग किये गये 7.65 एमएम का दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा ती�� गोली वह एक मिसफायर गोली बरामद किया गया है. पुलिस ने एक ब्लू रंग की अपाची बाइक, टीवीएस राइडर बाइक व हैदरनगर थाना क्षेत्र के सीएसपी से लूटा गया आइफोन भी बरामद किया गया है. अपराधियों के पास से पाटन थाना क्षेत्र के सीएसपी से लूटा गया 6330 रुपया, पांच एंड्राइड फोन व घटना के समय आरोपियों के द्वारा पहने गये कपड़े, चप्पल व जूता भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. छापेमारी दल में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस मोहम्मद याकूब, प्रशिक्षु आइपीएस दिव्यांश शुक्ला, हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, मोहम्मदगंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, देवी ओपी प्रभारी बबलू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अफजल अंसारी, विवेक कुमार, संजय यादव, शेख अमानुल्लाह, हवलदार सुमित संजय लकड़ा, आरक्षी देवकुमार पाठक, आशीष शुक्ला, नंदकुमार शुक्ला, अनिल यादव, चंद्रप्रकाश शुक्ला, रंजन टूटी, सिप्रियन लकड़ा, सकिंदर कुमार भगत, परमेश्वर महतो सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
