खलिहान में आग, 250 बोझा अनाज जला

विशुनपुर गांव की घटना

हरिहरगंज.

हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर किसान अरविंद सिंह के खलिहान में आग लग गयी. आग से खलिहान में रखे 150 बोझा गेहूं व 100 बोझा अरहर जलकर खाक हो गया. इस घटना से भुक्तभोगी को करीब 70 हजार का नुकसान हुआ है. उसने बताया कि काफी मेहनत कर फसल उगायी थी. जो जलकर खाक हो गयी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पीड़ित किसान ने अंचल प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >