सोना महल के बाहरी हिस्से में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मेदिनीनगर.
शहर थाना रोड स्थित सोना महल प्रतिष्ठान के बाहरी हिस्से में मंगलवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. वहीं सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे. स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. बताया जा रहा है कि बिजली तार में शॉर्ट सर्किट के बाद आग बिजली के बोर्ड से होते हुए एसी तक पहुंच गयी थी. जिससे दुकान की दो एसी जल गये. दुकान के मालिक धनंजय सोनी ने बताया कि आग लगने से दो एसी व तार जल गया है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।