दुकान में आग लगी, सामान व फल नष्ट

नमाज पढ़ने गया था दुकान मालिक

पांकी.

सतियारी चौक स्थित दुकान में आग लगने से सारा सामान जल गया. घटना गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार अकबर अंसारी की किराना दुकान व फल दुकान साथ-साथ थी. वह ईद को लेकर नमाज अदा करने मस्जिद गये थे. घर में कोई सदस्य नहीं था. घर के बाहर बरामदा में किराना का सामान रखा हुआ था. अकबर ने बताया कि किराना के सामान में आग पकड़ने के बाद आग की लपटें घर के अंदर प्रवेश कर गयी. जिससे घर के अंदर रखे फल सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गये. स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >