मेदिनीनगर,पलामू . पलामू में राष्ट्रीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस महोत्सव को लेकर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. शनिवार की सुबह 09 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया. राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत करने के बाद ध्वजारोहण किया गया.
वित्त मंत्री ने देश के वीर शहीदों नायकों को नमन
इसके बाद सीएम उत्कृष्ट बालिका विद्यालय (केजी स्कूल)की छात्राओं ने राष्ट्र गान प्रस्तुत किया. समारोह के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री किशोर ने देश के वीर शहीदों, नायकों, महापुरुषों को नमन करते हुए पलामू वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. संबोधन के क्रम में राज्य के वित्त मंत्री श्री किशोर ने झारखंड सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने पलामू के विकास में आम नागरिकों से अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपील किया.
ये भी पढ़ें: रांची : मोरहाबादी में 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा सख्त, CM हेमंत सोरेन करेंगे ध्वजारोहण
मौजूद रहे अधिकारी और गणमान्य
मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय,डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीआईजी किशोर कौशल, एसपी कपिल चौधरी, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, एसडीओ संजय पांडेय, नगर निगम के मेयर अरुणा शंकर, नगर आयुक्त रंजीत लाल, सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान सहित कई पदाधिकारी,राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के अलावा काफी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे.
