पर्व हमें परंपराओं से जोड़े रखता है : एसपी

पुलिस लाइन में मना सरहुल

मेदिनीनगर.

पुलिस लाइन में गुरुवार को सरहुल मनाया गया. मौके पर एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि सरहुल प्रकृति से जुड़ा पर्व है. पुलिस लाइन में इस पर्व को मनाने की परंपरा शुरू की गयी है. अब प्रत्येक वर्ष यह पर्व मनाने की जरूरत है. इसकी पहल जिन लोगों ने की है, वे सराहनीय हैं. इस कार्यक्रम की जानकारी मिली, तो काफी खुशी हुई. उन्होंने कहा कि मिट्टी से जुड़कर ही अपनी संस्कृति की पहचान बचायी जा सकती है. पर्व हमें परंपराओं से जोड़े रखता है. उन्होंने ईद और सरहुल की शुभकामना दी. मौके पर नागपुरी नृत्य, गीत प्रस्तुत किये गये. आदिवासी युवक-युवती मांदर की थाप पर झूमते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >