चार वर्ष से लंबित सभी मामलों का करें शीघ्र निष्पादन

एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग

एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को सभागार में क्राइम मीटिंग किया.इस दौरान एसपी ने जिले में हत्या, लूट, डकैती, दहेज हत्या, महिला अपराध व साइबर अपराध की विस्तृत समीक्षा की. एसपी ने चार वर्ष से अधिक सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने,पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने, मादक पदार्थों की अवैध तस्करी व खेती को समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने व एनडीपीएस एक्ट की धारा-47 के तहत जनप्रतिनिधियों को अवैध अफीम व पोस्त खेती की सूचना समय पर पुलिस को देने के लिए निर्देश दिया गया. आइ-रेड के तहत लंबित मामलों की स्थिति व अवैध अफीम, पोस्ता की खेती के विनिष्टीकरण के बाद की गयी कार्रवाई की समीक्षा की गयी. साथ ही इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया. महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने व संवेदनशील मामलों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया गया. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने, आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस पर विश्वास मजबूत करने का निर्देश दिया गया. आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था व प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विशेष टीम गठित करने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने व आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया. सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. बैठक का उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण की प्रभावी रणनीति तैयार करना तथा लंबित मामलों की समीक्षा करना था. बैठक के अंत में एसपी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें. बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी), थाना प्रभारी व जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >