पिछड़ों का विकास व राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो : अरविंद

पलामू पिछड़ा विकास मंच की बैठक में समाज की एकजुटता, शैक्षणिक विकास और राजनीति में प्रभावशाली भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

मेदिनीनगर,पलामू . पिछड़ा विकास मंच की बैठक होटल ज्योतिलोक में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अरविंद गुप्ता व संचालन राजेश गुप्ता ने किया. बैठक में पिछड़े समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग, समन्वय, शैक्षणिक विकास, सामाजिक उत्थान व राजनीति में प्रभावशाली भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा की गयी.

संख्या अधिक होने के बावजूद भी उपेक्षा

बैठक में चिंता व्यक्त की गयी कि पिछड़ों की संख्या अधिक होने के बावजूद भी समाज को अपेक्षित महत्व नहीं मिल रहा है. कई स्तरों पर उपेक्षा देखने को मिलती है. मौके पर अरविंद गुप्ता ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता व राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बढ़ोतरी ही असली प्राथमिकता है. इसके लिए समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा.

ये भी पढ़ें: मौसम के बदले मिजाज से पलामू के किसानों के मुरझाये चेहरे पर लौटी मुस्कान

सामाजिक स्तर पर सहयोग

बैठक में शैक्षणिक अवसरों को बेहतर बनाने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने व सामाजिक स्तर पर सहयोग को मजबूत करने पर भी विचार हुआ. मौके पर जयशंकर, बिहारी साहू, विजय मेहता, बाबूल भगत, कुमार गौरव, फिरोजुद्दीन अंसारी, मनोज प्रजापति, प्रभु विश्वकर्मा, मनोहर कुमार लाली, पंकज जायसवाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, मुकेश गुप्ता, अजय साहू, मनीष वर्मा, कमल चौधरी, रमेश चौधरी, किशन माखड़िया, कुंदन गुप्ता, भागलपुरी यादव, शिव प्रसाद यादव, साकेत रंजन, श्याम नंदन प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >