31 व एक को रोटेशन के आधार पर होगी बिजली आपूर्ति

31 व एक को रोटेशन के आधार पर होगी बिजली आपूर्ति

मेदिनीनगर. सुदना सबस्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर बदलने का काम मंगलवार व बुधवार को किया जायेगा. वर्तमान में सुदना सबस्टेशन में पांच-पांच एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर व 10 एमवीए का एक पावर ट्रांसफार्मर है. लोड बढ़ने के कारण कई बार फीडर ट्रिप कर जाता है. जिस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है. गर्मी के मौसम को देखते हुए पांच एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ते हुए 10 एमवीए में बदला जायेगा. इस कारण में 31 व एक अप्रैल को रोटेशन के आधार पर सुदना सबस्टेशन से विद्युत आपूर्ति की जायेगी. यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता अवधेश कुमार बख्शी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >