करंट लगने से चालक की मौत, आर्थिक सहायता

हाइवा ट्रक चालक कुंदन पासवान (37 वर्ष) की गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में करंट लगने से मौत हो गयी.

हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के बलरा परसाचुआ गांव के हाइवा ट्रक चालक कुंदन पासवान (37 वर्ष) की गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में करंट लगने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, कुंदन पासवान ट्रक से माल अनलोड कर रहे थे, तभी अचानक 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से उनकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक के परिवार में पत्नी रिंकी देवी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इस बीच ऑल राइट्स ड्राइवर मजदूर महासंघ एसोसिएशन, छतरपुर पलामू की ओर से मृतक के आश्रितों को 27 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >