राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 20 खिलाड़ी पहुंचे धनबाद

धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पलामू के 20 खिलाड़ी रवाना हुए। पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।

धनबाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 21 अगस्त से दो दिवसीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी. झारखंड राज्य एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से धनबाद जिला के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पलामू के 20 खिलाड़ी गुरुवार को शक्तिपुंज एक्सप्रेस से धनबाद के लिए रवाना हुए.

खिलाड़ियों को ओलंपिक एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे, एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजात शत्रु प्रसाद सिन्हा, सचिव संजय कुमार त्रिपाठी और बिलियर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात सिन्हा ने रवाना किया.

पलामू टीम के अंडर-16 बालक वर्ग में प्रत्यय पांडेय, प्रतीक, प्रांजल चौधरी, अनमोल तिवारी, प्रीतम प्रसाद, सौरव शुक्ला और आयुष कुमार शामिल हैं. बालिका वर्ग में अंशु प्रिया कुमारी, रोशनी कुमारी, अंजली कुमारी, कल्पना कुमारी, माही गुप्ता और आशी कुमारी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.

अंडर-14 बालक वर्ग में आबिद अल्ली और शिवम भारती तथा बालिका वर्ग में जीजीपीएस जमुने की अर्पण राज, काजल कुमारी और अनन्या कुमारी शामिल हैं. टीम के रवाना होने पर पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >