नावाबाजार. प्रखंड के दमारो गांव में कल्याण विभाग से बनने वाले देवस्थल और चाहरदीवारी निर्माण का शिलान्यास बुधवार को विधायक प्रतिनिधि अनुज राम ने नारियल फोड़कर किया.
उन्होंने बताया कि करीब 23 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जायेगा. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया. कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
अनुज राम ने कहा कि विधायक नरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है. क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को परेशानी से राहत मिल सके. मौके पर समरेंद्र मेहता, बीरू दुबे, राकेश मेहता, विकास कुमार, सतेंद्र कुमार, अनिरुद्ध मेहता आदि मौजूद थे.
