PM Shri School Inspection: पलामू में पीएम श्री स्कूलों की जांच, स्मार्ट क्लास से मिड डे मील तक 17 बिंदुओं पर हुई पड़ताल

पलामू में उप सचिव जयंती देवगम ने पीएम श्री विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. दो स्कूलों की लचर व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के कड़े निर्देश दिए गए हैं.

पलामू. जिले में संचालित 28 पीएम श्री विद्यालयों को तय मानकों के अनुसार बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दूसरे चरण के दूसरे दिन सरकार की उप सचिव जयंती देवगम ने चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने स्तरोन्नत उच्च विद्यालय खजूरी (छतरपुर), स्तरोन्नत उच्च विद्यालय नौडीहा बाजार, प्लस 2 स्तरोन्नत उच्च विद्यालय कोकरो (हरिहरगंज) और केजीबीवी हरिहरगंज का निरीक्षण किया. इस दौरान स्कूलों के संचालन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. कमियां मिलने पर उन्हें जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया.

दो स्कूलों की व्यवस्था पर जतायी नाराजगी

निरीक्षण के दौरान स्तरोन्नत उच्च विद्यालय खजूरी और स्तरोन्नत +2 उच्च विद्यालय कोकरो की संचालन व्यवस्था में खामियां मिलीं. इस पर उप सचिव ने कड़ी अप्रसन्नता जतायी और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिये.

ये भी पढ़ें: पलामू : ओमप्रकाश हत्याकांड के विरोध में हंगामा पड़ा महंगा; 100 लोगों पर केस, पुलिस करेगी गिरफ्तारी

17 गतिविधियों की बारीकी से हुई जांच

उप सचिव ने विद्यालयों में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी 17 प्रमुख गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया. इसमें कक्षा संचालन, बच्चों की उपस्थिति, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पीटीएम, एसएमसी, स्पोर्ट्स डे, बैगलेस डे और स्वास्थ्य जांच जैसी व्यवस्थाएं शामिल थीं.

ये भी पढ़ें: पलामू : ओमप्रकाश हत्याकांड के विरोध में हंगामा पड़ा महंगा; 100 लोगों पर केस, पुलिस करेगी गिरफ्तारी

छात्र-छात्राओं से संवाद

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया. उन्होंने बच्चों को जीवन निर्माण में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. इस निरीक्षण अभियान में उप सचिव के साथ एपीओ उज्ज्वल मिश्र, बीपीओ डॉ. मनोज तिवारी और बीपीओ शशिकांत कुमार भी शामिल रहे.

उप सचिव का स्वागत करते शिक्षक | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >