तीन सूत्री मांगों को लेकर छह को धरना-प्रदर्शन का निर्णय

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक

विश्रामपुर. पार्टी कार्यालय में शनिवार को भाजपा की बैठक हुई. मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री मंत्री मनोज कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी मौजूद थे. इसकी अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष ज्वाला गुप्ता व संचालन पूर्व अध्यक्ष बबन राम ने किया. बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई. बैठक में राज्य सरकार से यथाशीघ्र नगर निकाय चुनाव कराने, चुनाव दलीय आधार पर कराने व बैलेट पेपर की जगह इवीएम से कराने की मांग रखी गयी. बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि उक्त तीन सूत्री मांगों को लेकर आगामी छह जनवरी को पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगा. प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह कहा कि हेमंत सरकार तो नगर निकाय चुनाव करना ही नहीं चाहती थी. न्यायालय के आदेश व केंद्र सरकार के दबाव में करा रही है. विधायक डॉ मेहता ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हार से बचने के लिए हेमंत सरकार चुनाव को दलीय आधार पर नहीं करा रही है. डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि छह जनवरी को झारखंड सरकार के नीतियों के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा. जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता गांव – गांव जाकर हेमंत सरकार की खामियों और मोदी सरकार की उपलब्धियां बतायें. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, सतीश कुमार, राजन पांडेय, डॉ बीपी शुक्ला, राधा साव,सुनील चौधरी, विजय कुमार रवि, रजनीश चंद्रवंशी, देव नारायण सिंह, शिवबंश मिश्रा, बबन पाठक ,संतोष राम, संजय ठाकुर, गोपाल सोनी, धर्मेंद्र केशरी सहित कई भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >