मेदिनीनगर: त्रिपाठी इंटरनेशनल होटल के प्रशाल में रविवार को सवर्ण समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता संतोष शुक्ला ने की, जबकि संचालन नवीन तिवारी ने किया. बैठक में सवर्ण समाज को व्यापक स्तर पर एकजुट करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई.
विचार-विमर्श के बाद समाज के विभिन्न तबकों को एक मंच पर लाने के लिए सवर्ण समाज समागम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. तय हुआ कि समागम को व्यापक स्वरूप देने के लिए समाज के सभी तबकों, प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों से संवाद किया जायेगा. आपसी सहमति के बाद समागम की तिथि तय की जायेगी.
वक्ताओं ने कहा कि यह पहल समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय, संवाद और एकजुटता बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी. समागम में सामाजिक विषयों पर विमर्श और भविष्य की रणनीति तय की जायेगी. इसके लिए संपर्क अभियान चलाया जायेगा.
मौके पर संतोष तिवारी उर्फ पिंकू, अमर सहाय, अमित सिन्हा, मुरारी पांडेय, रंजीत नारायण पाण्डेय, विक्रांत त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अजय तिवारी, रवि ओझा, अभय सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र तिवारी, पिंकू पाठक आदि मौजूद थे.
