मेदिनीनगर. रविवार को कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की. बैठक में बताया गया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहूलियत के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर छात्रवृत्ति की राशि देती है, लेकिन झारखंड के ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को दो वित्तीय वर्ष का छात्रवृत्ति राशि नहीं मिला है. केंद्रांश का आवंटन नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है. केंद्र सरकार ने अपने हिस्से की राशि राज्य सरकार को अभी तक नहीं भेजी है. छात्रवृत्ति राशि का भुगतान नहीं होने से ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी परेशानी हो रही है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि केंद्र की भाजपानित सरकार तानाशाह हो गयी है. विद्यार्थियों व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं है. एनएसयूआइ के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी चुन्नू सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर एनएसयूआइ छात्र हित में मुखर आंदोलन की तैयारी में जुटी है. एनएसयूआइ के प्रदेश कमेटी के नेतृत्व में 10 जनवरी को राजभवन घेराव किया जायेगा. राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से छात्रवृत्ति के केन्द्रांश की राशि दिलाने की मांग करेंगे. बैठक में घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. जिले के सभी कॉलेजों में विद्यार्थियों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. तय किया गया कि जिले से सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी आंदोलन में भाग लेंगे. मौके पर एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव,उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, जिला प्रभारी सैफ आलम, रिशु राज दुबे, मोहित, सृष्टि, ज्योति,पलक, युवा कांग्रेस के मणिकांत सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
