पाटन. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किशुनपुर की मुखिया सुमन गुप्ता को जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया. जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पलामू डीसी समीरा एस ने सम्मानित किया. मुखिया सुमन गुप्ता ने इस कार्य के लिए डीसी समीरा एस के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि डीसी द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निभायेंगी.
डीसी ने किशुनपुर मुखिया को किया सम्मानित
डीसी ने किशुनपुर मुखिया को किया सम्मानित
