Daltonganj Vidhan Sabha Result 2024: आलोक कुमार चौरसिया ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस के केएन त्रिपाठी फिर हारे चुनाव

Daltonganj Chunav Result 2024 : पलामू जिले की डालटेनगंज विधानसभा सीट पर भाजपा के आलोक चौरसिया ने हैट्रिक लगाते हुए कांग्रेस के केएन त्रिपाठी को हरा दिया है.

Daltonganj Assembly Election Result 2024: पलामू जिले की डालटेनगंज विधानसभा सीट पर लगातार तीसरी बार भगवा लहरा रहा है. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के आलोक चौरसिया ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. उन्होंने ने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी को हरा दिया है. शनिवार को जीत की हैट्रिक लगाने के बाद बीजेपी प्रत्याशी आलोक चौरसिया ने जीत के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि यह हैट्रिक मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्पित है. केएन त्रिपाठी द्वारा उनके खिलाफ कोर्ट जाने के सवाल पर उन्होंने कहा त्रिपाठी जी को जहां जाना है जाए. यहां कमल खिल चुका है, ये मुरझाएगा नही.

पहले भी कोर्ट जा चुके हैं केएन त्रिपाठी

बता दें, डाल्टनगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा नंद त्रिपाठी ने नतीजों के बाद चुनाव आयोग और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाएं हैं. उन्होंने कहा कि मेरे साथ चीटिंग हुई है. गलत तरीके से भाजपा प्रत्याशी को जिताया गया है. उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा. ज्ञात हो कि इससे पहले भी केएन त्रिपाठी ने भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया के खिलाफ 2019 में चुनाव हारने के बाद उनके उम्र संबंधी मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.

डालटेनगंज में फिर आलोक चौरसिया बनाम केएन त्रिपाठी

इस विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर आलोक कुमार चौरसिया को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, कांग्रेस पार्टी ने कृष्णानंद त्रिपाठी (केएन त्रिपाठी) को मैदान में उतारा था. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने अनिकेत को टिकट दिया था. पलामू के बड़े नेता रहे इंदर सिंह नामधारी के बेटे दिलीप नामधारी भी इस चुनाव में निर्दलीय मैदान में कूद पड़े थे.

डालटेनगंज में हुआ था 65.22 फीसदी मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव में 76-डालटेनगंज विधानसभा सीट पर 65.22 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे. इस विधानसभा सीट पर 2,05,370 पुरुष, 1,97,255 महिला और 1 थर्ड जेंडर वोटर समेत कुल 4,02,626 मतदाता वोटिंग के लिए पंजीकृत थे. इनमें से 1,30,511 पुरुष, 1,32,088 महिला और 1 थर्ड जेंडर वोटर समेत कुल 2,62,600 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

इन पार्टियों ने उतारे थे अपने उम्मीदवार

डालटेनगंज विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), हिंदुस्तानी अवाम मंच (यूनाइटेड), झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), लोकहित अधिकार पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्ट और भागीदारी पार्टी (पी) ने अपने उम्मीदवार उतारे थे. 11 निर्दलीय समेत कुल 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे.

ये उम्मीदवार लड़ रहे थे डालटेनगंज विधानसभा सीट पर

उम्मीदवार का नामपार्टी का नाम
अशोक प्रसादबहुजन समाज पार्टी
आलोक कुमार चौरसियाभारतीय जनता पार्टी
कृष्णानंद त्रिपाठीकांग्रेस
अजय कुमार सिंहआजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
अजीमुद्दीन मियंहिंदुस्तानी अवाम मंच (यूनाइटेड)
अनिकेतझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
इंदु देवीसंपूर्ण भारत क्रांति पार्टी
जगन्नाथ प्रसाद सिंहनेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी
भूपेंद्र चौधरीपीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
मुकेश कुमार प्रजापतिलोकहित अधिकार पार्टी
रुचिर कुमार तिवारीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
सुनील प्रजापतिभागीदारी पार्टी (पी)
ओम प्रकाश गुप्तानिर्दलीय
चनरधन सिंहनिर्दलीय
दिलीप सिंह नामधारीनिर्दलीय
पंकजा रामनिर्दलीय
महेश सावनिर्दलीय
मुन्ना कुमारनिर्दलीय
ललन चौधरीनिर्दलीय
ललन रामनिर्दलीय
विश्वास सिंहनिर्दलीय
श्याम बिहारी रायनिर्दलीय
श्रीराम सिंहनिर्दलीय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >