मेदिनीनगर. शहर थाना के माली मुहल्ला के प्रदीप मालाकार की पुत्री भारती कुमारी का मोबाइल विशाल मेगा मार्ट में गुम हो गया. यह घटना 10 जनवरी की शाम करीब साढ़े तीन बजे की है.भुक्तभोगी ने अपने स्तर से मोबाइल की खोजबीन की. लेकिन वह नहीं मिला. अतत: उसने इस मामले में शहर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. भुक्तभोगी भारती कुमारी आनंद ऑटोमोबाइलस में काम करती है. उसने बताया कि 10 जनवरी को विशाल मेगामार्ट में खरीदारी करने गयी थी.टेबल पर मोबाइल रखकर सामान खरीद रही थी. इसी दौरान उसका मोबाइल गुम हो गया. उस जगह पर मेगामार्ट के दो सेल्समैन मौजूद थे. खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला. बताया जाता है कि इस माल में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
