पलामू: सुनील राम की हत्या के प्रयास मामले में एक गिरफ्तार, दो अन्य अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के क्रम में रोशन कुमार ने बताया कि सुनील राम की पत्नी से उसका प्रेम प्रसंग था. पीड़ित की पत्नी के उसकाने पर ही उसने हत्या का प्रयास किया था.

पलामू के हुसैनाबाद में पिछले चार दिसंबर को एक युवक सुनील राम का गला काटकर हत्या करने का प्रयास मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पीड़ित का इलाज फिलहाल रिम्स में चल रहा है. पूछताछ में पता चला है कि युवक सुनील राम की पत्नी का प्रेमी है. अभियुक्त का नाम रोशन कुमार है, जो बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है. अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या के प्रयास में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

पूछताछ के क्रम में रोशन कुमार ने बताया कि सुनील राम की पत्नी से उसका प्रेम प्रसंग था. पीड़ित की पत्नी के उसकाने पर ही उसने हत्या का प्रयास किया था. इस कांड में दो अन्य ने भी उसका साथ दिया था. पुलिस ने फिलहाल दो अन्य अभियुक्त को तलाश कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कारवाई की है.

Also Read: पलामू के रानीताल डैम में डूबे युवक को NDRF की टीम ने ढूंढा, नहीं मिली सफलता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >