मोहम्मदगंज: प्रेम का इजहार करते पकड़े गये प्रेमी युगल ग्रामीणों ने भीम -चूल्हा मंदिर में करायी शादी

मोहम्मदगंज में दो साल से प्रेम-प्रसंग में चल रहे एक जोड़े को ग्रामीणों ने साथ देख लिया. उनकी सहमति पर, समुदाय ने भीम-चूल्हा मंदिर में शादी की रस्म पूरी करवाई.

मोहम्मदगंज. देवी मंदिर मोहम्मदगंज परिसर में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने साथ देखा. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों की सहमति के बाद ग्रामीणों के सहयोग से भीम-चूल्हा मंदिर में शादी की रस्म पूरी करायी गयी. मंदिर के पुजारी गंगा तिवारी ने विधिवत पूजा-अनुष्ठान कराया.

फुआ के घर आने-जाने के दौरान हुई दोनों की पहचान

पुजारी गंगा तिवारी ने बताया कि युवक गुडू कुमार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के डंडिला गांव का रहने वाला है, जबकि युवती रानी कुमारी मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के शिलापर गांव की रहने वाली है. युवती की फुआ का घर डंडिला गांव में बताया गया है. इसी कारण दोनों की जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम-प्रसंग में बदल गयी.

दो वर्षों से सार्वजनिक स्थानों पर मिलते थे दोनों

बताया गया कि दोनों करीब दो वर्षों से मोहम्मदगंज और हुसैनाबाद क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर मिलते रहे थे. शुक्रवार को दोनों मोहम्मदगंज स्थित देवी मंदिर परिसर में मिले, जहां ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी. इसके बाद दोनों की सहमति से ग्रामीणों ने शादी की रस्म पूरी कराने का निर्णय लिया.

ये भी पढ़ें: पड़वा में करोड़ों के सरकारी आवास पर लटका ताला, झाड़ियों में तब्दील हुआ पूरा परिसर

परिजनों और ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद

ग्रामीणों के सहयोग से भीम-चूल्हा मंदिर में पूजा-अनुष्ठान के साथ शादी की रस्म पूरी हुई. इस दौरान दोनों के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की.

ये भी पढ़ें: छतरपुर: जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों ने छतरपुर-जपला मुख्य सड़क किया जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >