हवलदार पुत्र सकुशल बरामद, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

हवलदार पुत्र सकुशल बरामद, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

मेदिनीनगर. शहर थाना की पुलिस ने अपह्रत पुलिस हवलदार के पुत्र को सकुशल बरामद कर लिया है. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि हवलदार दिनेश कुमार सिंह के पुत्र इंटर का छात्र है. आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया गया था. पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया गया है. बताया कि इस मामले में चंदन शुक्ला व शुभम शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार हवलदार बोकारो के तेनुघाट में पदस्थापित है. हवलदार पुत्र को शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी के खपरैल मकान में रखा गया था. उसके पिता से दो लाख की फिरौती मांगी गयी थी. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे के अंदर युवक को बरामद लिया गया. जानकारी के अनुसार चंदन शुक्ला वर्ष 2021 में इसी तरह की घटना में शामिल रहा है. वह पाटन के पाल्हे का रहने वाला है. गुरुवार शाम बैरिया में रहने वाले हवलदार दिनेश कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार का अपहरण कर लिया गया था. उसके पिता से दो लाख फिरौती की मांग की गयी थी. शुक्रवार को हाउसिंग कॉलोनी के एक खपरैल मकान से हवलदार पुत्र को बरामद करते हुए घटना में शामिल दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पूरे मामले में जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >