गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम

शाहपुर न्यू टाउनशिप स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया.

मेदिनीनगर. शाहपुर न्यू टाउनशिप स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक पांकी विधायक डा शशिभूषण मेहता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी. विद्यालय के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया. झंडोत्तोलन के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत वंदे मातरम प्रस्तुत किया. छात्रा सगुन गुप्ता व वेदपरी ने संस्कृत, तेजस्विनी प्रकाश ने अंग्रेजी एवं सृष्टि पाठक ने हिंदी में भाषण दिया. कक्षा सांतवी, आठवीं व नौंवी के छात्रों ने पिरामिड का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया. वीरों की शहादत पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सबको झूमने पर विवश कर दिया. मुख्य अतिथि विधायक डा मेहता ने विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अविभावकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि आज के दिन का गौरवशाली इतिहास रहा है. आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ. यह विश्व का सबसे बड़ा संविधान है. हम सभी नागरिकों को संविधान का सम्मान करते हुये लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए. देश के वीर नायकों की शहादत के बाद आजादी मिली है, इसके महत्व को समझें और राष्ट्र की रक्षा और उसकी प्रगति में हम सभी सक्रिय भागीदार बनें. विद्यालय के प्राचार्य डॉ एके सिंह ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मीनू सिंह के देख-रेख में छात्रा खुशी पांडेय व प्रतीक्षा प्रभात ने किया. शिक्षिका शिल्पी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >