तुकबेरा टेढ़का मोड़ के पास एक साथ तीन वाहन में टक्कर, चालक गंभीर

औरंगाबाद- मेदिनीनगर मुख्य पथ एनएच 98 पर तुकबेरा स्थित टेढका मोड़ के पास रविवार की शाम करीब छह बजे पिकअप वाहन व ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी.

नावाबाजार. औरंगाबाद- मेदिनीनगर मुख्य पथ एनएच 98 पर तुकबेरा स्थित टेढका मोड़ के पास रविवार की शाम करीब छह बजे पिकअप वाहन व ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद करीब एक घंटा तक सड़क जाम रही. सूचना मिलने के बाद नावाबाजार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल पिकअप वाहन के चालक को मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा. जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन मेदिनीनगर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की सीधी टक्कर तुकबेरा टेढवा पुल के पास हो गयी. जिसमें पिकअप चालक घायल हो गया. इसी क्रम में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से दूसरे ट्रक पीछे से आकर टकरा गयी. एक साथ तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि वाहन में टक्कर हो गयी है. इससे सड़क पर जाम लग गयी है. पुलिस ने किसी तरह जाम हटवाया. जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >