पाटन में ऑटो दुर्घटना में कपड़ा फेरी की मौत

पाटन में ऑटो दुर्घटना में कपड़ा फेरी की मौत

प्रतिनिधि, पाटन पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पड़वा मुख्य मार्ग पर बैदाकला मोड़ के पास गुरुवार रात करीब नौ बजे एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी अभिजीत गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया. वहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में मृतक के साथी शिवनाथ भसल को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, अभिजीत और उनके साथी फेरी का काम करते थे और पाटन के सेमरी में किराए पर रहते थे. वे 27 मार्च की सुबह अपने गांव लौटने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >