तीन वर्ष से अधिक समय से एक कार्यालय में तैनात लिपिकों का होगा स्थानांतरण

झारखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पलामू प्रमंडल में लिपिकों के स्थानांतरण में नियमों की अनदेखी पर स्थापना समिति की बैठक फिर से आयोजित करने का निर्देश दिया है.

मेदिनीनगर (पलामू): झारखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक को स्थापना समिति की बैठक दोबारा आयोजित करने का निर्देश दिया है. साथ ही प्रदीप कुमार सिंह के स्थानांतरण को फिलहाल स्थगित रखने को कहा गया है. निदेशक ने कहा है कि लिपिकों के स्थानांतरण और पदस्थापन में विभागीय दिशा-निर्देशों और वर्ष 2026 में जारी नियमों और ज्ञापांकों का पूरी तरह पालन किया जाना जरूरी है.

निर्देश के अनुसार, जो लिपिक एक ही कार्यालय में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थापित हैं, उनका स्थानांतरण किया जाना चाहिए. वहीं, पिछले 12 वर्षों में किसी कर्मी ने एक ही जिले में कुल आठ वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, तो उसे प्रमंडल के दूसरे जिले में स्थानांतरित करने का प्रावधान है.

ये भी पढ़ें- Ranchi में तीन बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण

नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

प्रदीप कुमार सिंह, नीरज कुमार सिन्हा और शितलेश कुमार सिंह के स्थानांतरण से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान नियमों के पालन में कमी सामने आई. अभिलेखों की जांच में पाया गया कि कई लिपिक लंबे समय से पलामू जिले के अलग-अलग कार्यालयों में कार्यरत हैं. नियमों के अनुसार ऐसे कर्मियों को दूसरे जिले में भेजा जाना था, लेकिन कुछ मामलों में उन्हें फिर पलामू जिले के ही अलग-अलग कार्यालयों में पदस्थापित कर दिया गया. इसी को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्थापना समिति की प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा करने का निर्देश दिया है.

स्थापना समिति की बैठक फिर होगी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्थापना समिति की अगली बैठक में विभागीय दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए स्थानांतरण और पदस्थापन पर नए सिरे से निर्णय लेने को कहा है. नीरज कुमार सिन्हा, शितलेश कुमार सिंह समेत अन्य लिपिकों के मामलों पर भी नियमानुसार विचार करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही निदेशक ने न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह और निर्धारित समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. प्रदीप कुमार सिंह के स्थानांतरण पर फिलहाल रोक रखते हुए आगे नियमानुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें- अररुआ खुर्द से जग्गू चौक तक बनेगा पेवर ब्लॉक पथ, 5.83 लाख रुपए होंगे खर्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >