ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आया बालक, मौत

ईंट भट्ठा के पास खेल रहा था बालक

नौडीहा बाजार. ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो वर्षीय रंजय कुमार की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे की बतायी जाती है. मृतक रंजय का पिता ईंट भट्ठा में मजदूरी करता है. रंजय खेल रहा था. इसी क्रम में भट्ठा से निकल रहे ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद ईंट भट्ठा मालिक ने समझौता कर लिया. इसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को दफना दिया. इधर, थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >