पाटन क्षेत्र में धार्मिक उल्लास के साथ मन रहा छठ महापर्व

पाटन क्षेत्र में धार्मिक उल्लास के साथ मन रहा छठ महापर्व

प्रतिनिधि, पाटन

प्रखंड के विभिन्न गांवों में लोक आस्था का छठ पहापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. मंगलवार को सैकड़ों छठव्रतियों ने स्थलगामी सूर्य का अर्घ दिया. क्षेत्र में अमन चैन, सुख शांति, समृद्धि का कामना की. इस छठ पूजा के व्यवस्थापक रंजीत प्रसाद, श्रवण कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद ने बताया कि लोगों में लोक आस्था छठ पहापर्व के प्रति आस्था बढ़ रही है. इस वर्ष पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर छठ घाट पर करीब तीन दर्जन से भी अधिक छठ व्रतियों ने छठ पहापर्व किया है और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया. मौके पर पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल, रवींद्र सोनी, श्रीप्रसाद, मान सिंह, मंटू, अभिजीत, रंजीत, गौरव समेत अन्य कई लोग सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >