पलामू में चैती छठ महापर्व को लेकर व्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच दिखा उत्साह

पलामू में चैती छठ महापर्व को लेकर व्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच दिखा उत्साह

व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ गीतों से गुलजार रहा घाट फोटो 24 डालपीएच 26, 27 प्रतिनिधि : मेदिनीनगर. पलामू जिले में छठ महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्रतियों व श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा. मंगलवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुखमय जीवन की कामना की. कोयल नदी, तालाबों और घाटों पर पूजा-अनुष्ठान हुआ, जहां छठ गीतों से वातावरण भक्तिमय बन गया. मेदिनीनगर के कोयल नदी तट पर मेला जैसा दृश्य उभरा, जबकि शाहपुर, सेमरटांड, बेलवाटिका, चित्रगुप्त मंदिर घाट, गिरिवर स्कूल और शिवाला घाट पर भीड़ उमड़ी रही. विभिन्न मोहल्लों के सैकड़ों व्रतियों ने स्नान कर सूर्य देव की आराधना की. पानी कम रहने से किसी को परेशानी नहीं हुई. अघोर आश्रम सुदना और पंचवटी नगर घाट पर भी धार्मिक उल्लास का दृश्य रहा. रविवार को नहाय-खाय से शुरू हुआ यह चार दिवसीय पर्व बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >