जन जागरुकता से ही टीबी रोग से मुक्त होगा पलामू : डिप्टी मेयर

जन जागरुकता से ही टीबी रोग से मुक्त होगा पलामू : डिप्टी मेयर

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के आईएमए हॉल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार गंभीर है. टीबी सहित अन्य रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय रूप से काम कर रहा है. पलामू को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके लिए जन सहभागिता भी आवश्यक है.

टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार देने के लिए सरकार ने निक्षय मित्र योजना शुरू की है, जो जन सहभागिता और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से संचालित हो रही है. इस अवसर पर निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही विश्व यक्ष्मा दिवस पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में सफल एएनएम स्कूल की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इनमें मानो कुमारी, अंजीला केरकेट्टा, सुष्मिता, सीमा, सत्यवंती, स्नेहलता, रूबी, प्रियंका, अनीता और पूनम कुमारी शामिल थीं.

टीबी उन्मूलन को मिशन के रूप में लेना होगा

पूर्व आरडीडीएच डॉ. आरपी सिन्हा ने कहा कि टीबी उन्मूलन को मिशन के रूप में लेना होगा. सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सही नेतृत्व और जनता की भागीदारी से ही यक्ष्मा रोग खत्म किया जा सकता है. उन्होंने जानकारी दी कि संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए सरकार ने दो पोर्टेबल मशीनें उपलब्ध कराई हैं और विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >