केमिकल लदा टैंकर पलटा, चालक की मौत

केमिकल लदा टैंकर पलटा, चालक की मौत

सतबरवा. थाना क्षेत्र के सतबरवा-मेदिनीनगर मार्ग पर दुबियाखांंड़ के आजाद घाटी में केमिकल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. यह घटना शनिवार के अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे की बतायी जाती है. इस घटना में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए एमएमसीएच में भरती कराया. इलाज के दौरान चालक की मौत हो गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि केमिकल से लदा टैंकर रेहला से टंडवा जा रहा था. टैंकर चालक एनटीपीसी केमिकल फैक्ट्री रेहला का कर्मी था. टैंकर पलटने से चालक का हाथ व पैर झुलस गया था. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक चालक की पहचान 45 वर्षीय रमेश महतो के रूप में हुई. वह बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है. टैंकर पलटने के बाद केमिकल सड़क पर फैल गया.इस वजह से आवागमन प्रभावित हुआ. प्रशासन ने अग्निशामन विभाग के वाहन का उपयोग कर सड़क को साफ कराया. इसके बाद यातायात सामान्य हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >